Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग में घायल सभी भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी, नाविक के शव को लाया जा रहा वापस
07-08-2023 16:25:36 IST
7536
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
EDITED BY:- ARCHANA SHARMA
लंदन :
उत्तरी सागर में नीदरलैंड्स तट के समीप करीब 3,000 कारों को ले जा रहे मालवाहक जहाज में 25 जुलाई को भीषण आग लग गई थी, जिसमें एक चालक दल (क्रू) के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल गए थे।
इस हादसे में घायल सभी भारतीय सुरक्षित रूप से वापस घर लौट आए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
मारे गए नाविक के शव को लाया जा रहा वापस.घटना में मारे गए एक नाविक के शव को वापस लाया जा रहा है। मालवाहक जहाज जर्मनी से मिस्र जा रहा था तभी उसमें भीषण आग लग गई थी, जिसमें एक की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए हैं। हालांकि, भीषण हादसे से बचने के लिए चालक दल के कई कई सदस्यों को पानी में कूद कर जान बचाना पड़ा था। मालूम हो कि जहाज पूरी तरह से भारतीयों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
सभी चालक दल के सदस्य लौटे स्वदेश-
नीदरलैंड के हेग में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जहाज फ्रेमेंटल हाईवे से बचाए गए 20 भारतीय चालक दल पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से भारत लौट आए हैं। उन्होंने इस कठिन समय में डच अधिकारियों के समर्थन और सहायता के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे दुर्भाग्य से निधन हुए एक चालक दल के सदस्य के पार्थिव शरीर को वापस लाया जा रहा है।
बचावकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने.डच तट रक्षक ने जोर देकर कहा कि 11-डेक जहाज पर आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, घटना से संबंधित बचावकर्मी की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें बताया गया कि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण आग लग गई थी। जहाज पर मौजूद 3,783 कारों में से 498 इलेक्ट्रिक वाहन थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
#
FATF में भारत की बड़ी जीत: विवेक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का प्रभाव
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश