Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पूर्व जिला पार्षद के भांजे को बाइक सवारों ने सीने में मारी गोली, रेफर 

19-09-2023 17:10:49 IST

7571
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

हरियाणा :- भिवानी में पूर्व जिला पार्षद मनोज यादव के भांजे को गांव दिनोद में बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। इस दुर्घटना में मनोज यादव का भांजा नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली सीने पर लगी है। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई है।

डेस्क रिपोर्ट