Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड सूड़ी समाज का 46 वां महाधिवेशन 23 मार्च को धनबाद में ,अनुसूचित जाति का दर्जा देने पर बनेगी रणनीति 
 

3/21/2025 5:41:32 PM IST

106
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति का 46वां महाधिवेशन आगामी 23 मार्च को धनबाद में होने जा रहा है। अधिवेशन में झारखंड  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह जानकारी समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को  गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता में दी। समिति के केंद्रीय संरक्षक रेखा मंडल ने बताया कि हमारी एक लंबी लड़ाई जो कि सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग है। उस संबंध में विशेष चर्चा महाधिवेशन में होगी। राज्य के सभी जिलो में सभी स्तर के संगठन को सक्रिय करने का प्रस्ताव महाधिवेशन में रखा जायेगा। इस बार का महाधिवेशन ऐतिहासिक होगा तथा सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा में दर्ज का बिलम्बता को लेकर भारत सरकार के खिलाफ धरना देने का प्रस्ताव लाने का विचार होगा चूंकि झारखण्ड सरकार सूड़ी जाति का अनुसूचित जाति के दर्जा के प्रस्ताव को 2021 में केन्द्र के पास भेज चुकी है।
 
 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज की रिपोर्ट