Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आया बड़ा बयान 
 

5/3/2025 6:36:12 PM IST

79
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : मानगो स्थित एसबीएम हाई स्कूल में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व  विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा शामिल हुए। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितीश कुमार, समेत अन्य गणमान्य लोग सहित  स्कूल के शिक्षकगण व  छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से देश का सर्वांगीण विकास संभव है।  इससे न केवल आर्थिक सुधार होंगे, बल्कि लोकतंत्र की नींव भी मजबूत होगी।  उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव होने से न सिर्फ करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, बल्कि कामकाज भी प्रभावित होता है।  उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा लागू की जाने वाली आदर्श आचार संहिता के चलते विकास कार्यों में रुकावट आती है, जिससे शासन की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। 
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट