Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोहा लग गई एमजीएम प्रकरण पर मंत्री इरफान व विधायक पूर्णिमा दास में  

5/6/2025 5:04:45 PM IST

55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : एमजीएम अस्पताल प्रकरण पर मंत्री इरफान अंसारी और विधायक पूर्णिमा दास के बीच ठन गई है। वर्तमान में न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर यह मामला गर्म है। संबंधित प्रकरण पर स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत भी स्तब्ध हैं पर स्वास्थ्य मंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह विधायक पूर्णिमा दास लड़ने में  हुएं हैं। आप खुद हीं सुनें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़बोला बयान। और उस पर जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा दास की प्रतिक्रिया। साथ में दोनों हीं एक दूसरे से लोहा लेने के लिए कैसे तैयार हैं। 
 
 
क्या कहा मंत्री इरफान अंसारी ने :
 
 संबंधित मामले हेमंत सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। इस मामले में भाजपा फिजूल की राजनीति कर रही है। उन्होंने विधायक पूर्णिमा दास पर चुटकी ली कि एमजीएम हादसा प्रकरण वह पहुंची तो थी तो ससुर के जन्मदिन का केक गाल में लगाकरपहुंची थी। यह बात वहां लोगों ने हीं उन्हें बताई। ऐसे स्थिति में क्या उन्हें  एमजीएम अस्पताल दुर्घटना स्थल पर जाना चाहिए था ? उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री इस मामले पहले से हीं काफी गंभीर है। वह जनता के भावना के साथ खिलवाड़ के पक्ष में बिल्कुल नहीं है। मेरी सरकार पूरी तरह से जनता की भावनाओं के साथ है। एमजीएम अस्पताल की हादसा जैसी गंभीर मुद्दे के साथ तो कम से कम खिलवाड़ न करें।  
 
 
क्या है प्रतक्रिया विधायक पूर्णिमा दास का : 
 
पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा विधायक पूर्णिमा दास ने कहा कि मंत्री इरफ़ान मुद्दों  को भड़काने और भटकाने में विख्यात है। संबंधित प्रकरण पर उन्हें एमजीएम अस्पताल में हादसे के वक्त वहां  विलखते और आंसू बहाते बुजुर्गों और महिलाओं की चीख नहीं सुनाई पड़ी उन्हें सिर्फ राजनीति दिखाई पड़ी भाजपा की। उन्होंने कहा कि मै मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करती हूँ  कि वह ऐसे गैर जिम्मेदाराना और बड़बोले व्यक्ति को मंत्री पद से हटाएँ। उनके पार्टी और भी कई अच्छे विधायक हैं जो संबंधित पद को संभाल सकतें हैं। मंत्री ने कहा ससुर के जन्मदिन का केक गाल में  लगाकर  मै एमजीएम पहुंची थी। उन्होंने बताया कि मंत्री इरफान के कैटेगरी का एक भी नेता उनके मंत्री मंडल में नहीं है जिसके जुबान पर हीं कोई लगाम हीं नहीं। वह  पूरी तरह से अक्षम और अशोभनीय व्यक्ति हैं। और कदम कदम पर उनकी पार्टी की गरीमा को चोट पहुंचा रहें हैं।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट