Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

यज्ञ से पकड़ी गई महिला चेन स्नेचर,स्थानीय लोगो ने चोरनी महिला को किया पुलिस के हवाले 

5/27/2025 11:55:45 AM IST

103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के हीरापुर तेलीपारा स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे यज्ञ अनुष्ठान में फेरा लेते समय महिला चेन स्नेचर पकड़ी गई। घटना के बारे में बताया जाता है की तेलीपारा यज्ञ में फेरा लेते समय एक महिला चेन स्नेचर ने दूसरे महिला के गले से चैन को बहुत ही आसानी से फेरा लेते हुए दांत से काटकर और भागने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला को पता चल गया और दो महिला ने उसे भागते देख लिया। उसके बाद उक्त महिला को दौड़कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद स्थानीय महिलाओं ने उक्त महिला स्नैचर को जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद धनबाद पुलिस के सूचना दे दिया गया उसके बाद मौके पर पुलिस वाहन पहुंची जिसे उक्त महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उक्त चैन स्नैचर के साथ जिस महिला की चैन चुराया गया और इस घटना को देखने वाली प्रत्यक्षदर्शी  महिला भी थाने पहुंचकर पुलिस के  लिखित शिकायत की। घटना के संबंध में बताया जाता है हीरापुर तेलीपारा मोहल्ला की रहने वाली राधा कुमारी यज्ञ हरि कीर्तन में पहुंचे थे जहां पर उनकी फेर के दौरान स्नैचर ने चोरी कर ली थी। जिस महिला की पिटाई की गई है वह महिला मूलतः बिहार की झाझा जिले के रहने वाली बताई जाती है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है। 
 
 
संजना सिंह  कोयलांचल  लाइव डेस्क