Date: 04/02/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आगरा एयरपोर्ट को धमकी भरी ईमेल, ताजमहल के अमरूद टीला पास चली गोली
6/30/2025 1:17:24 PM IST
7418
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin
Uttar Pradesh :
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह ताजमहल के पास फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक दिन पहले ही आगरा के एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बीच हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फायरिंग की घटना आगरा के अमरूद टीला पुलिस बैरिकेडिंग पर हुई। इस घटना के बाद से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
चश्मदीद ने बताया कि दो युवक बाइक पर आए। वो ताजमहल की अमरूद टीला स्थित पश्चिमी पार्किंग के पास पहुंचे। बैरियर के नजदीक जाकर उन्होंने फायरिंग की। फायरिंग कर रहे युवकों की बाइक मथुरा नंबर की थी। गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवक ताज महल के 500 मीटर के दायरे में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। ये वो इलाका है जहां किसी भी प्रकार के वाहन की अनुमति नहीं है।
आरोपीयों की तलाश जारी
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में लगी हैं । रविवार को आगरा के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिला था। इसके बाद ताजमहल के पास फायरिंग होना चिंता का विषय बन गया है।
ईमेल के जरिए मिली धमकी
धमकी भरी ईमेल में लिखा था, कि एयरपोर्ट के चारों ओर खतरनाक विस्फोटकों से भरे बैग रखे गए हैं। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन ताज महल के पास हुई फायरिग से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ताजमहल जैसे संवेदनशील स्थल के पास इस तरह कि घटना ने आगरा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
#
केंद्रीय बजट में झाखंड रहा अछूता फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में झारखण्ड देश में है अव्व्ल - स्वास्थ्य मंत्री
#
रिटायरमेंट पर भावुक हुईं छात्राएं, प्रिंसिपल से लिपटकर फूट-फूट कर रोईं, वीडियो हुआ वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घटवाल समाज ने सरकार के विरोध में निकाली रैली
#
77वें गणतंत्र दिवस पर झण्डा मैदान में झारखण्ड के मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण
#
एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक लापता मामले में आया नया मोड़ ,एसपी ने कहा जल्द ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस