Date: 09/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिंदरी नियोनालय में 9 जुलाई को भर्ती कैंप 

7/8/2025 5:12:48 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : सिंदरी नियोनालय में आगामी 9 जुलाई को भर्ती  कैंप का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न आधा दर्जन कंपनियां भाग लेंगी। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी। इसमें  एल आई सी ऑफ़ इण्डिया, एस आई एस ,  हिंदुस्तान मैलेबल,  गैस फाऊंडेशन राजकोट गुजरात तथा  टेमलासे सर्विस लिमिटेड कंपनियां भाग लेगी।  भाग लेने वाले आवेदकों में कक्षा  5 से 10 वीं ,12वीं , डिप्लोमा, आईटीआई ,ग्रेजुएट भाग ले सकते हैं। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने दी है सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।  
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क