Date: 20/07/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखण्ड राज्य मुख्य सचिव का आज दूसरे दिन का दौरा झरिया के बेलगाड़िया में, जनता के समस्याओ से हुई रूबरू

7/19/2025 5:09:30 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By -Vikash 
 
Dhanbad : केंद्र सरकार द्वारा झरिया का मास्टर प्लान की स्वीकृति देने के बाद राज्य सरकार भी इस मामले को लेकर गंभीर नज़र आ रहा है। वही बात करें झरिया मास्टर प्लान की तो इसको लेकर झारखंड राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी दो दिवसीय दौरे पर धनबाद आई है। जहां दूसरे दिन उन्होंने झरिया के बेलगाड़िया का निरीक्षण किया। राज्य मुख्य सचिव ने प्राथमिक सुविधाएं और मूलभूत सुविधाएं बहाल करने को दी प्राथमिकता। रोजगार को लेकर उन्होंने कहा की यहाँ के लोगो को इ-रिक्शा और आंगनबाड़ी केंद्र में  सेविकाएं और सहयोगियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। तत्काल अभी 50 ई-रिक्शा वितरित किये जायेंगे। स्थानीयों के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, स्वास्थ्या, बिजली, पानी और परिवहन को लेकर अपनी बात राज्य मुख्य सचिव के समक्ष रखी। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा की आगे जो लोगों को यहां लाना है वह यहां तभी आएंगे जब यह एरिया पूरा डेवलप्ड रहेगा, यहां किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। तभी कोई यहां आएंगे और बसेंगे। कोई यहां तभी आएगा जब उनको लगेगा कि यह पूरा अच्छा से डेवलप्ड क्षेत्र है और यहां पर सारी सुविधाएं दी जा रही है। बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ सफाई, रोजगार यह सब यहाँ मिलना चाहिए।  इन सब सुविधाओं को जल्द दिया जाएगा।  इस पर महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही है। यहाँ एक मेगा सेंटर का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। इसके बाद राज्य मुख्य सचिव बेलगाड़िया के आगनबाड़ी और स्कूलों का निरिक्षण किया।  
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम पांडेय की रिपोर्ट