Date: 20/07/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोल इंडिया में चिकित्सीय सुविधा में कर्मचारी और अधिकारी मे बड़ी फासला पर बैठक में हुई विचार मंथन  
 

7/19/2025 5:27:46 PM IST

126
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ धनबाद जोन ने कोल इंडिया प्रबंधन की मेडिकल पालिसी की मनमानी नीति पर विरोध जताया है। संघ की एक बैठक आज सरायढेला दुर्गा मंडप में  संगठन के उपाध्यक्ष हरी पद रवानी की अध्यक्षता  मे हुई। इसमें कर्मचारी और अधिकारी की सुविधा बड़ी फासला का जोरदार विरोध की गई। मौके पर वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा गया कि हम रिटायर्ड कोयला कर्मियों का कोई सुधि लेने वाला नहीं है। चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज भी कर्मचारी और अधिकारी मे काफी अंतर है। 40 हजार  जमा कर अधिकारी मे सी पी आर एम एस  के सदस्य बनें है। कम्पनी उन्हे बिना वील  जमा किए ओ पी डी (आउट डोर ) का वार्षिक 36  हजार भूगतान होता  है और 25 लाख का आजीवन  पैसा जमा है। जब  कि कर्मचारी  को वील जमा के बाद महीनो पैसा काट वील भूगतान किया जाता रहा और आई एन डोर (इनडोर ) के लिए  मात्र 800000(आठ लाख)आसाधय रोग छोड कर मिलता है।  फिर अनुबंधित अस्पताल में इलाज  के साथ साथ  मनमाने बिल बना कर पैसा  लुट रहे है। अगर केन्द्रीय अस्पताल  गजीवन नगर मे पहले के तरह बन जाय   तो हम रिटायर्ड कर्मी और वर्तमान कर्मी  को फायदे  होगा। और मेडिकल बील भुगतान हेतू  कोयला भवन मे अधिकारी के तरह सेल बन जाय  तो असानी से समय से बिल का  भूगतान हो जायगा। वैसे तो कोल इन्डियन से सभी अनुबंधित अस्पताल में कैशलेस इलाज के लिए  आदेश निर्गत 2021 मे ही कर दिया  है। मौके पर बैठक में इस मामले को लेकर  मे कोयला भवन  पर प्रदर्शन  करने  का भी निर्णय  लिया  गया है ।  24 जुलाई 2025 को एक वर्ष  हो जाऐगा  संगठन को बने। तो उसी दिन यानि  24 जुलाई 2025 को समय 11 बजे  संगठन की स्थापना दिवस  मनाया जाएगा। इस बैठक मे मुख्य रूप से  चिमन कुमार, अशोक सिन्हा, बैजनाथ साव , विजय ,अशोक कुमार दुबे , जय कान्त झा,ऐ के वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, एस एन पांडेय , मथुरा बैठा, तौकिर अहमद, चन्द्रिका राम तथा काली गोप  आदि शामिल थें।  
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क