Date: 07/08/2025 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रक्षा बंधन मनाया जाएगा 09 अगस्त को : कब है शुभ मुहूर्त
8/6/2025 3:59:03 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है रक्षा बंधन का पर्व। हर साल सावन माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 09 अगस्त को है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भद्राकाल व राहुकाल में राखी बांधने की मनाही है। हिंदू धर्म में भद्रा व राहुकाल के समय राखी बांधना अशुभ माना गया है लेकिन इस साल भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी, जिससे भद्रा का साया नहीं रहेगा। रक्षा बंधन के दिन राहुकाल की अवधि करीब डेढ़ घंटे की रहेगी। रक्षा बंधन पर राहुकाल का समय व राखी बांधने के लिए ब्रह्म व चौघड़िया मुहूर्त है।
राहुकाल का समय: रक्षा बंधन के दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए।
राखी बांधने के लिए चौघड़िया मुहूर्त :
शुभ –
उत्तम: 07:27 ए एम से 09:07 सुबह
लाभ –
उन्नति: 02:06 पी एम से 03:46 दोपहर बाद
अमृत –
सर्वोत्तम: 03:46 पी एम से 05:26 शाम
लाभ –
उन्नति: 07:06 पी एम से 08:26 शाम
राखी बांधने के लिए ब्रह्म मुहूर्त: रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 22 मिनट से सुबह 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:47 से दोपहर 02:23 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसायटी के कार्यकारिणी की बैठक में 46 पैक्स को झारसेवा आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश
#
बेलगड़िया में कौशल - सह - आजीविका विकास कार्यक्रम पर निदेशक मंडल के साथ बैठक
#
ऐसी भी दिखी बंदूक लहराते शिव भक्तों की टोली की नृत्य
#
दिवंगत दिशोम गुरू शिबू सोरेन को उपराजधानी दुमका में मिली भावभीनी श्रद्धांजलि
#
सावन के अंतिम पड़ाव पर भोलेनाथ की आस्था चढ़ी शिव पहाड़ पर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाकुंभ मेला यात्रा को धनबाद में सुगम यात्रा बनाने की प्रशासन की कोशिश
#
कृष्णा पुरी में होली की रात हुई मारपीट मामले में पुलिस के हत्थें चढ़े सशस्त्र दो अपराधी
#
महिला समूह से लिए गए ऋण के ईएमआई का पैसा मांगने गई खुशबू देवी पर जानलेवा हमला
#
5 दिन में 132 करोड़ छापकर छा गई ‘सैयारा’, श्रद्धा और राहुल को एक बार फिर दिखे थिएटर में
#
झारखंड सब-जूनियर व जूनियर बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन