Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जैसी करनी वैसी भरनी, आतंकियों का आतंक पकिस्तान में, ट्रेन को बम से उड़ाया (सांकेतिक फोटो)
8/11/2025 3:07:13 PM IST
7627
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Delhi : पाकिस्तान में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया है। घटना पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में हुई है। यहां पटरी पर लगे विस्फोटक के चलते जाफर एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिस वक्त ट्रेन को निशाना बनाया गया उस वक्त वह पेशावर की ओर जा रही थी। जाफर एक्सप्रेस को इससे पहले भी निशाना बनाया गया था और इस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था।
पाकिस्तानी रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?
पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि क्वेटा से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्पेजैंड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में विस्फोट हुआ था। उन्होंने बताया कि धमाका तब हुआ था जब ट्रेन सुबह 9 बजे 350 यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य की ओर निकली थी। पाकिस्तान रेलवे के क्वेटा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुहम्मद काशिफ ने मीडिया को बताया, "रेल की पटरी पर लगे एक बम में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।" अधिकारी ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। रेलवे कर्मचारियों सहित बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है साथ ही फंसे हुए यात्रियों को क्वेटा पहुंचाने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन भी भेजी गई।
जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल की सेवाएं निलंबित
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है जबकि पटरियां खाली कराने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। इस बीच, एक अलग बयान में काशिफ ने कहा कि जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल की सेवाएं 14 अगस्त तक निलंबित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बोलन मेल 16 अगस्त (शनिवार) को अपना परिचालन फिर शुरू करेगी।
निशाने पर है जाफर एक्सप्रेस
क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाल के महीनों में बार-बार निशाना बनाया गया है। सात अगस्त को बलूचिस्तान के सिबी रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी बाल-बाल बच गई थी, जहां पटरी के पास रखा गया बम रेलगाड़ी के गुजरने के तुरंत बाद फट गया था। एक अन्य घटना में चार अगस्त को कोलपुर के पास बंदूकधारियों ने इंजन को टारगेट करते हुए फायरिंग की थी। अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। जून में रेल पटरियों पर लगे एक रिमोट नियंत्रित विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हो गया था, जिससे जैकोबाबाद में जाफर एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार