Date: 01/09/2025 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि, झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा सिंह ने की शिरकत
8/14/2025 6:41:22 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Dhanbad :
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति के द्वारा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रणधीर वर्मा चौक धनबाद में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में झरिया के पूर्व कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह ने शिरकत की। सबसे पहले पूर्व विधायक पूर्णिमा सिंह ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन पर अपने शब्द प्रकट किये। उन्होंने कहा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन से सिर्फ झारखण्ड ही नहीं बल्कि पूरा देश मर्माहत है। झारखण्ड को बनाने वाले, झारखण्ड को दिशा और दशा देने वाले, दलित, शोषित, मंचित वर्ग की आवाज बनकर पुरे झारखण्ड प्रदेश को एक अलग पहचान दिलाई है । उन्होंने जो आवाज बुलंद की थी, पुरे देश में वो आवाज मजबूत बन कर उभरी। झारखण्ड के हक़ के लिए, यहाँ के लोगो की आवाज को यहाँ की विधान सभा से लेकर पार्लियामेंट तक लेकर गए, यहाँ की आवाज को मजबूत किये, और आज उसी का नतीजा है की झारखण्ड हर रोज नए आयाम गढ़ रहा है। आज हम सब यहाँ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए है। बहुत से नेता और कार्यकर्ता स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनके आवास गए है। मैं भी जा रही है। उन्होंने कहा जब ये दुःखद घटना घटी तो हम सब दिल्ली में ही थे।
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन एक वृक्ष की तरह थे जिनकी छाया में लोग रहते थे। उनके देहांत के बाद लगता है की सर से छत हट गया है।
झारखण्ड को हमेशा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की कमी महसूस होगी। इस शोकसभा सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान, धनबाद महानगर उपाध्यक्ष बंटी सिंह, जिला संगठन सचिव राज आनंद सिंह, केंद्रीय सदस्य डॉक्टर नीलम मिश्रा, केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू ,कुलदीप महतो, राजीव नयन, राजू प्रामाणिक, मिहिर दत्ता, रिंकू सरकार सहित झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए विकाश निषाद की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अशोक चौधरी के घर पर हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अनंत सिंह की मुलाकात, अनंत सिंह, ललन सिंह रोड शो में भी हुए थे शामिल
#
गणपति के लड्डू की लगी 70 हजार की बोली, विजय लक्ष्मी का परिवार बना विजेता
#
करना अखरा समिति करेगी करमा महोत्सव का आयोजन, सांसद विधयक करेंगे शिरकत
#
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
#
एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में मंडल कारा में की गई औचक छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
और अंततः सुंदरनगर पुलिस ने चोरी की गई कार को बरामद करने की पायी सफलता
#
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम जीशान कादरी ने Bigg Boss 19 में एंट्री से मचाई...
#
कड़ी सुरक्षा के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को आएंगे बोधगया, तैयारियां हुई पूरी
#
स्वास्थ्य मंत्री की कार को रोक आशा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन , पुलिस से नोक- झोंक के बाद काफी मशक़्क़त से मुक्त हो पाए मंत्री
#
विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण