Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत की उम्मीद

11/12/2025 1:37:31 PM IST

7683
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Vikash 
 
Delhi : भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज कनाडा के ओंटारियो राज्य के दौरे पर जा रहे हैं। यह यात्रा भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ महीनों से तनावपूर्ण रहे संबंधों को सामान्य दिशा में आगे बढ़ाने की एक अहम कड़ी मानी जा रही है। इस दौरान जयशंकर जी7 देशों के प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा करेंगे। साथ ही, भारत-कनाडा के बीच द्विपक्षीय रिश्तों, विशेषकर व्यापार, शिक्षा और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग के नए रास्ते खुलने की संभावना जताई जा रही है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क