Date: 14/11/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...

11/13/2025 5:13:38 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant Kumar
 
दुलमी:-झामुमो रामगढ जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बिनोद किस्कू के निर्देशानुसार आज दिनांक 13-11-2025 दिन बृहस्पतिवार कि चटाक गाॅव मे झामुमो कि बैठक हुई बैठक कि अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार भोगता  एव संचालक सुनिल करमाली ने किया। बैठक मे आगामी 27नवम्बंर 2025 को लुकैयाटाड (बरलंगा) गोला मे होने वाले आयोजित शहीद सोबरन सोरेन शहादत दिवस समारोह कि तैयारी पर विस्तार से चर्चा किया गया, बैठक मे निर्णय लिया गया कि दुलमी #प्रखंड से कार्यकर्त्ता एवम समर्थक हजारो कि जनसंख्या मे शामिल होंगे  ,एवम दुलमी प्रखंड के दसो पंचायत के हर गाॅव ,हर माहौल मे जाकर लोगो को कार्यक्रम की जनकारी दी जा रही, अर्थात दीवाल लिखन भी अभियान चलाया जा रहा है ,बैठक का उदेश्य है कि शहीद सोबरन सोरेन की वीरता और संघर्ष को जन जन तक पहुचना है तथा संघठन को और मजबूत बनाना है  मौके पर पुर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय मुंडा, ओमप्रकाश मानकी ,करमा मुंडा, रिधि मानकी ,भगत नायक, पंचायत अध्यक्ष तुलेशवर प्रजापती,पवन मानकी ,भोला गंझू ,प्यारी मुंडा, मोहित मुंडा, कृष्णा मुंडा, एव अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
दुलमी से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली  की रिपोर्ट