Date: 10/12/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 जिला प्रशासन की उपलब्धियों पर मासिक प्रेस वार्ता का किया आयोजन 

11/29/2025 3:39:52 PM IST

60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara  : समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिले की उपलब्धियों और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मासिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने संयुक्त रूप से की।
प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की स्थिति तथा प्रशासनिक कार्यों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक सरकार आपके द्वार चलाया गया, जिससे ग्रामीणों की कई समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। बचे हुए आवेदनों पर समाधान की कार्यवाही की जा रही है, साथ ही साथ बढ़ते ठंड को देखते हुवे कंबल वितरण करने की निर्देश दिया गया है। वहीं सदर प्रखंड के लाधना और नाला प्रखंड के मलनचा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया है।वहीं एसपी राजकुमार मेहता ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। साइबर अपराध, नशा नियंत्रण एवं ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।अंत में दोनों अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दिया और पारदर्शिता तथा बेहतर प्रशासनिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट