Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पाकिस्तान महिला PM मोदी से न्याय की गुहार लगाई,और कही उसे वापस भेजिए
12/7/2025 4:07:24 PM IST
7756
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
पाकिस्तान की महिला निकिता नागदेव का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला पीएम मोदी से इंसाफ मांगती दिखाई दे रही हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें कराची में छोड़ दिया है और अब वो यहां दिल्ली में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में गुपचुप तरीके से दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है. निकिता नागदेव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है।
निकिता, जो कराची की रहने वाली हैं, उनका आरोप है कि उन्होंने 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विक्रम नागदेव से शादी की थी. विक्रम एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति हैं, जो इंदौर में लंबे समय के वीजा पर रह रहे थे. शादी के एक महीने बाद, 26 फरवरी को विक्रम उन्हें भारत लेकर आए. लेकिन, कुछ ही महीनों में, निकिता के अनुसार, उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
महिला ने पति पर लगाए कई आरोप
इसी के बाद निकिता ने बताया कि 9 जुलाई 2020 को उन्हें वीजा तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर अटारी बॉर्डर पर छोड़ दिया गया और जबरदस्ती पाकिस्तान वापस भेज दिया गया. जबरदस्ती पाकिस्तान भेजने के बाद पति ने कभी दोबारा उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश नहीं की. अपने भावुक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, मैं लगातार उनसे मुझे भारत बुलाने की गुजारिश करती रही, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया.
अपने वीडियो मैसेज में न्याय की मांग करते हुए निकिता ने कहा कि मैं यहां कराची में अपने माता-पिता के घर पर हूं और वहां विक्रम दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं. अगर मुझे इंसाफ नहीं मिलता है तो महिलाओं का न्याय पर से विश्वास उठ जाएगा. कई लड़कियां अपनी ससुराल में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलती हैं. मैं सभी से आग्रह करती हूं कि मेरे साथ खड़े हों.
निकिता ने किए कई बड़े खुलासे
उन्होंने अपने विवाह के तुरंत बाद झेलें गए चौंकाने वाले व्यवहार का भी जिक्र किया. जब मैं पाकिस्तान से अपने ससुराल लौटी, तो उनका रवैया पूरी तरह बदल चुका था. मुझे पता चला कि मेरे पति का मेरे ही एक रिश्तेदार के साथ संबंध था. जब मैंने यह बात अपने ससुर को बताई, तो उन्होंने कहा, लड़कों के अफेयर होते हैं, इसमें कुछ नहीं किया जा सकता.
निकिता ने आगे कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के समय विक्रम ने उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए फोर्स किया. साथ ही निकिता ने कहा कि अब वो उन्हें भारत आने से मना कर रहे हैं. उन्होंने कहा, भारत में हर महिला न्याय की हकदार है.
निकिता ने लिया एक्शन
कराची लौटने के बाद निकिता को पता चला कि विक्रम दिल्ली की एक महिला से दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि वो अब भी कानूनी रूप से उसकी पत्नी हैं. निकिता ने 27 जनवरी 2025 को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.
मामला सिंधी पंच मेडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर के समक्ष पहुंचा, जो मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अधिकृत है. सेंटर ने विक्रम और उसकी कथित मंगेतर को नोटिस जारी किए और सुनवाई भी की, लेकिन मध्यस्थता विफल रही. 30 अप्रैल 2025 की अपनी रिपोर्ट में सेंटर ने कहा कि चूंकि पति-पत्नी दोनों ही भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए मामला पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है और यह अनुशंसा की कि विक्रम को पाकिस्तान भेजा जाए.
यह मामला इंदौर में पहली बार नहीं उठा था. मई 2025 में निकिता ने इंदौर सोशल पंचायत से भी सहायता मांगी थी. पंचायत ने भी विक्रम को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की थी. कलेक्टर आशीष सिंह ने पुष्टि की थी कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार