Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चिल्ला एलिवेटेड रोड निर्माण में तेजी, दिल्ली-नोएडा जाम से मिलेगी जल्द राहत
12/8/2025 2:18:22 PM IST
7645
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली और नोएडा को सीधे जोड़ने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का काम रफ्तार पकड़ चुका है. तकनीकी समस्या के चलते इसका काम बीच में रोक दिया गया था, लेकिन अब फिर से काम में तेजी लाने के लिए इंजीनियर और कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं. इस एलिवेटेड रोड के तैयार हो जाने के बाद दिल्ली में मयूर विहार के पास मौजूद चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा में महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी. इससे लाखों लोगों को समय और परेशानी से निजात मिलेगी।
कब शुरू हुआ निर्माण और कितना हुआ काम?
काम शुरू करने के लिए प्राधिकरण की तरफ से करीब 70 करोड़ रुपये धनराशि दी गई थी. इसके बाद परियोजना को कैबिनेट से जून-2023 में मंजूरी मिली. इसके बाद दो बार टेंडर किया गया. दूसरे टेंडर में सेतु निगम ने एजेंसी का चयन कर मार्च में काम शुरू करवाया था. चिल्ला परियोजना की जमीन संबंधी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी थीं।
2024 के अंत में निर्माण तेजी से शुरू कराया गया. अब तक पिलर निर्माण, फाउंडेशन, सर्विस रोड का री-अलाइनमेंट और गिर्डर लॉन्चिंग जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों पर तेजी से काम जारी है. अनुमान है कि निर्धारित समय सीमा में ही प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा।
892 करोड़ रुपये की लागत
चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण 892 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के द्बारा किया जा रहा है. खर्च और मॉनिटरिंग नोएडा प्राधिकरण की देख रेख में चल रहा है. इससे नोएडा में मायावती द्वारा बनाए गए अंबेडकर पार्क के सामने वाली सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा आसान
इस एलिवेटेड रोड के बन जाने से मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. यह मयूर विहार और पूर्वी दिल्ली से आने वाले वाहनों को सीधा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक पहुंचाएगी. उन्हें भीड़-भाड़ वाले रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा. इससे यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी. साथ ही जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक आना जाना भी आसान होगा।
क्या फायदा होगा?
चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. पीक आवर्स में यहां लंबा जाम लगता है. नई एलिवेटेड रोड के बनने से चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की एंट्री स्मूथ होगी, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-18 की ओर जाने वालों को राहत मिलेगी. यातायात दबाव कम होगा. ईंधन व समय की बचत होगी. क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां और कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय कुमार रावल ने बताया कि मयूर विहार, सेक्टर 14, सेक्टर-94 को जोड़ते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़कर दिल्ली-एनसीआर, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी. इसमें करीब 892 करोड़ रुपए की लागत आ रही है. इसके दिसंबर 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है. अबतक 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती