Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिल्ली दंगा केस में सुप्रीम कोर्ट का आया अहम् फैसला, 5 लोगो को मिली जमानत
1/5/2026 1:00:21 PM IST
7605
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली :
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश मामले में अहम फैसला सुनाया है। टॉप कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में छात्र एक्टिविस्ट शरजील इमाम और उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। वहीं अन्य 5 लोगों को जमानत दे दी। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह जमानत के लिए सभी व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नामजद पांच अन्य लोगों गुलफ़िशा फ़ातिमा, मीरान हैदर, शिफ़ा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी।
पांच आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत-
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'रिकॉर्ड से पता चलता है कि सभी अपीलकर्ता अपराध के मामले में समान स्थिति में नहीं हैं। भागीदारी के क्रम के लिए अदालत को हर आवेदन का अलग-अलग मूल्यांकन करना होगा। अनुच्छेद 21 के तहत राज्य को लंबे समय तक ट्रायल से पहले हिरासत को सही ठहराना होगा। शरजील इमाम और उमर खालिद ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश से जुड़े सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
क्या हुआ था दिल्ली दंगे केस में-
24 फरवरी, 2020 को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं। दंगे कई दिनों तक चले, जिसमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए। वही उमर खालिद, शरजील इमाम और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित बीस लोगों पर दंगों को भड़काने की साजिश में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया गया था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
#
जमशेदपुर पुलिस ने शुरू की QR Code Based Digital Beat Policing, स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
जामताड़ा में निर्माणाधीन भवन की सेंटरिंग भरभराकर गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
पीएम नरेंद्र मोदी कीअपील का दिखा असर,साईकिल से न्यायालय पहुंचे औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...