Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
1/21/2026 3:43:07 PM IST
295
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दावोस/स्विट्जरलैंड
:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दावोस/स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के वैश्विक मंच से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर झारखंडवासियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने आए हैं। उनका लक्ष्य युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दावोस यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और राज्य को सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ झारखंड में निवेश को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान कई वैश्विक नेताओं से निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
ह्वाइट बैज सम्मान झारखंड वासियों को समर्पित
20 जनवरी को दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारत के पहले आदिवासी नेता के रूप में सहभागिता की। झारखंड में उनके नेतृत्व और परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ह्वाइट बैज से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और झारखंडवासियों का सम्मान है। उन्होंने राज्यवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि जब झारखंड आगे बढ़ेगा, तो राज्य के लोग भी आगे बढ़ेंगे। दावोस के इस वैश्विक मंच से वे झारखंड को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। दावोस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील, हिताची, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, इंफोसिस, वेलस्पन, एबी इनबेव, ब्लूमबर्ग, टेक महिंद्रा, अल्फानार, रामकी ग्रुप, एवरस्टोन ग्रुप सहित स्वीडन, अमेरिका और यूरोप की वैश्विक व्यापार परिषदों और संस्थानों के प्रमुखों के साथ अहम बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में हरित ऊर्जा, टिकाऊ उद्योग, महत्वपूर्ण खनिज, आधुनिक बुनियादी ढांचा, डिजिटल तकनीक और जलवायु-अनुकूल औद्योगिक विकास में निवेश के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन तथा राज्य के वरीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दावोस में झारखंड के लिए नए निवेश और विकास की संभावनाओं को साकार करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार