Date: 12/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तड़ीपार चल रही कुख्यात महिला अपराधी चटनी डॉन को
पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तारी को लेकर ऐसे बना था पुलिस प्लान !
3/11/2026 4:20:40 PM IST
46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur
:जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से तड़ीपार चल रही आपराधिक मामलों में कुख्यात चटनी डॉन नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचा। गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में सुनील सिंह के घर कुछ आपराधिक तत्व जमा हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार प्रिया सिंह, सुनील सिंह की पुत्री है और सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो कई बार जेल भी जा चुकी हैँ, जिला प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ जिला बदर का आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद वह बिना अनुमति के क्षेत्र में रह रही थी। झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत यह एक दंडनीय अपराध होने के कारण पुलिस ने महिला पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रिया सिंह के खिलाफ सोनारी थाना में वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक हत्या, मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आदित्यपुर फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा,दो शूटर गिरफ्तार
#
ACB की बड़ी करवाई,शराब कारोबारी से 15 हज़ार रूपये रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा
#
महिला थाना पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया ज़ख्मी, स्थिति नाज़ुक
#
DIG आनंद प्रकाश ने सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण ,कहा ...
#
सेंधमारी कर अपराधियों ने की जेवर दुकान में 20 लाख की चोरी,जाँच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बौद्ध महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
महिला थाना पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया ज़ख्मी, स्थिति नाज़ुक
#
बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य- विजय सिन्हा
#
ऋषि मुनियों के कारण ही देश में सनातन धर्म का हो रहा प्रचार प्रसार- संजय सरावगी