Date: 19/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
LPG संकट से मचा हाहाकार,उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,चौधरी गैस एजेंसी पर लगाया बड़ा आरोप
3/19/2026 1:07:29 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र बस्ताकोला में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात इतने खराब हैं कि उपभोक्ता रोज सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। निराश होकर लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है, जिससे आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय चौधरी गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके मोबाइल पर गैस डिलीवरी और रिफ्यूजल के मैसेज भेज दिए जाते हैं, जबकि हकीकत में न तो उन्हें सिलेंडर मिलता है और न ही वे गैस लेने से मना करते हैं। इस गड़बड़ी से लोगों में भ्रम और नाराजगी दोनों बढ़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक ट्रक में लगभग 342 सिलेंडर आते हैं, तो आम उपभोक्ताओं को केवल 40 से 50 सिलेंडर ही क्यों दिए जा रहे हैं। बाकी सिलेंडरों के गायब होने को लेकर कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। ईद और चैती नवरात्र जैसे महत्वपूर्ण समय में यह संकट और गंभीर हो गया है, जिससे कई घरों में चूल्हा जलाना तक मुश्किल हो गया है। गुस्साए लोगों ने पिछले दो दिनों में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि एजेंसी प्रबंधन और प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं एजेंसी स्टाफ का कहना है कि सप्लाई टाइमिंग में बदलाव के कारण यह समस्या पैदा हुई है। अब गैस की गाड़ियां दोपहर में पहुंच रही हैं, जिससे अव्यवस्था बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच, मैसेजिंग सिस्टम में सुधार और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आस्था और भक्ति का पर्व चैती नवरात्र के पहले दिन ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड.....
#
थाई एयर एशिया विमान से पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा ,गया एयरपोर्ट से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ बहस एवं मतदान के लिए जिला अधिकारी ने तिथि की घोषणा,राजनीतिक हलचल हुई तेज
#
मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारी में जुटा जिला प्रशासन,डीएम और एसपी ने पुराने प्रखंड कार्यालय और सभा स्थल का किया निरीक्षण
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में NSCME-2026 का आयोजन, क्रिटिकल मिनरल्स पर चल रहा मंथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गिरिडीह में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का हुआ भव्य स्वागत
#
माले के लाठी मार्च वा प्रतिवाद मार्च को नहीं मिली अनुमति ,एसडीओ ने कहा ...
#
बच्चों के साथ खेल के विवाद में बड़े भाई ने अपने पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई के पत्नी का गला घोंटकर मारने का किया प्रयास
#
ऊर्जा विभाग का 160 करोड़ का एफडी केनरा बैंक से हुआ गायब ,विधायक सरयू राय ने मुख़्यमंत्री से जाँच की मांग
#
मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को लेकर सिंदरी भाजपा कार्यालय में हुई बैठक ,भाजपा ने सिंबल मिर्ची दिखा विरोधियो को लगाया मिर्ची !