Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अमेरिकी-इजरायल हमले में ईरान के 25 लोगों की मौत

4/6/2026 1:49:30 PM IST

218
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत हो गई है। यह घटना मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा सकती है।  आईआरजीसी ने कहा कि उनके प्रयास आने वाले कई वर्षों तक देश के खुफिया समुदाय के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सकते हैं, खासकर रणनीतिक स्तर पर विदेशी दुश्मनों का सामना करने में। सोमवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए सिलसिलेवार हमले में 25 से अधिक लोग मारे गए। यही नहीं ईरान ने भी इजरायल और उसके पड़ोसी देशों पर हमला किया। रविवार को हाइफा शहर में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल अटैक में दो लोगों की मौत हो गई थी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क