Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी ने दिया था बयान, शॉट्स विल बी फायर्ड....

4/26/2026 2:20:21 PM IST

250
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: व्हाइट हाउस की प्रेस सेकेट्री कैरोलीन लेविट की यह टिप्पणी कि 'आज रात कुछ गोलियां चलेंगी' उनके कहने की टाइमिंग की वजह से वायरल हो गई है। व्हाइट हाउस के प्रेस डिनर कार्यक्रम स्थल पर एक शूटर के हमले से ठीक पहले, फॉक्स न्यूज के एक पत्रकार से बात कर रही थीं। लेविट ने कार्यक्रम से पहले कहा, "वह पूरी तरह तैयार हैं, मैं आपको बता रही हूं। आज रात का उनका भाषण एकदम 'क्लासिक डोनल्ड जे ट्रंप' स्टाइल में होगा। यह मजेदार होगा और मनोरंजक भी। आज रात इस कमरे नें कुछ 'गोलियां चलेंगी' (कुछ कड़ी बातें कही जाएंगी)। इसलिए हर किसी को इसे देखना चाहिए, यह सचमुच बहुत शानदार होने वाला है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क