Date: 21/05/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मगध रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल हुआ बरामद 

5/21/2026 2:59:21 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :मगध रेंज पुलिस को एक  मिली बड़ी सफलता मिली है जिसमे पुलिस ने चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल बरामद कि है । इस बात कि जानकारी आईजी विकास वैभव ने मिडिया को दी।उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपहृत बच्चे शिवा पांडे को सकुशल बरामद कर लिया है। शिवा पांडे ओबरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसका करीब चार वर्ष पूर्व अपहरण कर लिया गया था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि एक महिला बच्चे को अपने पुत्र के रूप में रखकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि संबंधित महिला निसंतान थी और इसी कारण उसने बच्चे का अपहरण कर अपने पास रखा था। आईजी विकास वैभव ने बताया कि महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वह पूर्व में बच्चों के गायब होने की अन्य घटनाओं में भी शामिल तो नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और यदि किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार कि रिपोर्ट