Date: 24/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस की बड़ी कारवाई, हथियार तश्करी मामले में तीन गिरफ्तार 

5/24/2026 1:51:44 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : बिहार के मुंगेर जिले में हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कारवाई में मुफसिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 120 राउंड जिंदा कारतूस और एक देशी पिस्टल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। कारवाई के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई , जिसके बाद हथियार और कारतूस बरामद किये गए। पुलिस का मानना है की गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियार तस्करी से जुड़े हो सकते है। इस बात की जानकारी  एएसपी सैयद इमरान मसूद ने दी।
 
बिहार से कोलयांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ की रिपोर्ट