Date: 24/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 स्टेशन के मेन गेट पर दो कोबरा छोड़कर फरार, यात्रियों में मची अफरा-तफरी।

5/24/2026 1:51:44 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित मेन गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो टोकरियों में बंद जहरीले सांपों को खोलकर छोड़ दिया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है की, एक सपेरा दो टोकरियों में सांप लेकर स्टेशन पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने दोनों टोकरियों को खोल दिया और मौके से फरार हो गया। टोकरियां खुलते ही उसमें मौजूद सांप बाहर निकल आए, जिससे स्टेशन परिसर में दहशत फैल गई। घटना की सूचना तुरंत आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने सर्परक्षक छोटू को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही स्नेक बॉय छोटू स्टेशन पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया,बताया जा रहा है कि दोनों सांप कोबरा प्रजाति के थे, जिन्हें बेहद जहरीला माना जाता है। स्नेक रेस्क्यूअर छोटू ने इसकी जानकारी वन विभाग के डीएफओ को भी दी है। छोटू ने बताया कि दोनों सांपों को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि किसी इंसान को कोई नुकसान न पहुंचे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट