Date: 24/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गैस कटर से काटकर चोरो ने गिराया यात्री शेड ,गर्मी में बढ़ी यात्रियों की परेशानी ,ग्रामीणों ने NHAI से कार्रवाई की मांग
5/24/2026 6:58:12 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला
: टाटा-रांची हाईवे के मुख्य राज्य मार्ग NH-33 पर चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा गांव के पास बना यात्री शेड अज्ञात लोगों द्वारा गैस कटर से काटकर गिरा दिया गया। घटना के बाद भीषण गर्मी में बस का इंतजार करने वाले यात्रियों और राहगीरों को कड़ी धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कल देर रात अज्ञात लोगों ने यात्री शेड के लोहे के पिलरों को गैस कटर से काट दिया, जिससे पूरा शेड भरभराकर गिर गया। सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो शेड को जमीन पर गिरा पाया। ग्रामीणों और दैनिक यात्रियों का कहना है कि यह शेड वर्षों से यहां बना था। गर्मी, बारिश और ठंड में सैकड़ों यात्री बस का इंतजार करने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। ग्रामीणों ने कहा, "भीषण गर्मी में तापमान 42 डिग्री के पार है। इस चिलचिलाती धूप में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे कहां खड़े होंगे? यह सरासर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है। NHAI और जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।" स्थानीय लोगों अनुसार मुख्य सड़क के पास जमीन की कीमत ज्यादा हे, ओर यह सेट अड़चन में आ रहा था । लोहे के एंगल और चादर करने की नीयत से शेड काटे जाने की आशंका जताई है। आसपास के कबाड़ी दुकानों पर भी नजर रखने की मांग की गई है।इस मामले पर चौका थाना प्रभारी ने बताया, "सूचना अबतक नहीं मिली है। मिलने पर करवाई होंगी। इधर इस मामले को NHAI के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। जिस पर NHAI के परियोजना के अजित कुमार मिश्रा ने बताया कि NHAI की ओर से एक कर्मचारी लोकल थाना में सूचना कर दिया है ।ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक अस्थायी तौर पर टेंट या दूसरा शेड लगाकर यात्रियों को राहत दी जाए।
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू ,शिविर में संगठन मजबूती पर सभी ने दिया जोर
#
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
ओमेगाबॉल खेल की भारत में होगी शुरुआत, खेला के ये है नियम...
#
पॉलिटेक्निक परीक्षा के बाद जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान