Date: 25/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मरीजों को आधुनिक पैथोलॉजी जांच की मिलेगी सुविधा
 

5/24/2026 7:33:56 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर सदर अस्पताल में अब मरीजों को आधुनिक पैथोलॉजी जांच की बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। पीपीपी मोड पर हब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब शुरू करने की कवायद तेज हो गयी है। सरकार द्वारा चयनित एजेंसी ने जांच उपकरणों की पहली खेप सदर अस्पताल पहुंचा दी। सोमवार से  उपकरणों के इंस्टालेशन का काम शुरू होगा। इस नई व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल को मुख्य हब बनाया जाएगा, जबकि जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों से सैंपल यहां जांच के लिए भेजे जाएंगे।मुंगेर सदर अस्पताल में जल्द ही 24 घंटे संचालित होने वाली आधुनिक ह ब एंड स्पोक पैथोलॉजी लैब शुरू होगी। इसके लिए ओपीडी भवन में एक्स-रे कक्ष के बगल वाले हॉल को मुख्य हब सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों के रक्त व अन्य सैंपल संग्रह कर सदर अस्पताल भेजे जाएंगे, जहां एजेंसी के तकनीशियन जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट मरीजों के मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को भेजी जाएगी। मरीज अगले दिन अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा से मरीजों को तेजी से जांच रिपोर्ट मिलेगी और स्वास्थ्य विभाग पर भी भार कम होगा।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट