Date: 27/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बकरीद को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल,सुरक्षा व्यवस्था परखा गया

5/26/2026 3:39:15 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : बकरीद के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारियों और तत्परता का आकलन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखना है। जामताड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की भी अपील की गई।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट