Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रुद्रप्रयाग में भारी भूस्खलन, केदारनाथ हाईवे बाधित, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन
7/12/2026 1:15:27 PM IST
113
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग स्थित मुनकटिया क्षेत्र में रविवार को बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण केदारनाथ हाईवे का एक हिस्सा बाधित हो गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए जेसीबी और अन्य अर्थमूविंग मशीनों को मौके पर लगाया है। सड़क से मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है ताकि जल्द से जल्द मार्ग को फिर से चालू किया जा सके। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (डीडीएमओ) नंदन सिंह राजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा फिलहाल सुचारू रूप से जारी है। केवल मुनकटिया के पास सड़क बाधित हुई है, जिसे जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर सेक्टर अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। जिला प्रशासन ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पूरे हालात पर नजर बनाए रखी है। अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। इधर, टिहरी गढ़वाल जिले में मसूरी मोड़ (केम्प्टी) के पास भी भूस्खलन के कारण नैनबाग मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी है और जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भरत तिवारी एनकाउंटर अपडेट : भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष कराया अपना बयान दर्ज