Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसपी ने कई स्थानों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
8/21/2026 1:30:45 PM IST
79
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
- खरसावां जिले में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने देर रात जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मुख्य चौक-चौराहों तथा अड्डेबाजी वाले संवेदनशील स्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनी रहनी चाहिए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती