Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते और वेज बोर्ड की मांग तेज
8/21/2026 2:08:32 PM IST
80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: धनबाद के कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में शुक्रवार को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के सौजन्य से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मजदूरों, श्रमिक नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में 12वें वेतन समझौते के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूर लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मजदूर अपने अधिकार मांग रहे हैं, भीख नहीं। वहीं, सम्मेलन में वेज बोर्ड को जल्द लागू करने की भी मांग की गई। श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूरों के वेतन, सुविधाओं और अन्य अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। सरकार और कोल कंपनियों से इस दिशा में जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की गई। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय ने कहा कि संगठन हमेशा राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि उद्योग की मजबूती के साथ मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा भी जरूरी है। सम्मेलन के अंत में 12वें वेतन समझौते समेत मजदूर हितों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती