Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे घायल, एक फरार
8/22/2026 2:29:46 PM IST
71
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गिद्दी: किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे राहुल दुबे गिरोह के कथित दो अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शनिवार अहले सुबह हुई इस कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल अपराधियों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन और संदिग्धों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने गिद्दी के पुराना कांटाघर के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान भुरकुंडा की ओर से बाइक पर सवार तीन संदिग्ध पुलिस टीम के सामने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के पैर में गोली लगी। दोनों घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार, गोलियां, खोखा, पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया है। पूरे अभियान में गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, उरीमारी थाना प्रभारी रथु उरांव समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से प्रशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती