Date: 26/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेम प्रसंग को लेकर सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो पक्षों में मारपीट

8/26/2026 12:45:22 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
औरंगाबाद: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास प्रेम प्रसंग में शादी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी एक शादीशुदा युवक, जो तीन बच्चों का पिता है, पत्नी और बच्चों को छोड़कर पांच बच्चों की मां दूसरी महिला से शादी की तैयारी कर रहा था। इसी विवाद में युवक के परिजनों ने पहले उसकी पिटाई की, जिसके बाद इलाज कराने वह सदर अस्पताल पहुंचा। युवक के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी वहां पहुंच गए और दूसरी महिला के साथ आए लोगों से मारपीट करने लगे। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और कई लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। परिजनों ने युवक पर सोना-चांदी, मंगलसूत्र और चेन दूसरी महिला को देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट