Date: 14/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अमर बाउरी ने किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का ऐलान 17 सितंबर से एक महीने तक चलेगा अभियान

9/13/2026 2:25:33 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह पूरे एक महीने तक चलेगा।
 
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 25 वर्षों तक लोकसेवा करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव हुए हैं और उनका समर्पण देश के हर राजनेता के लिए प्रेरणादायक है।
 
अमर बाउरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा को संकल्प और लक्ष्य बनाकर समाज के बीच काम करना है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। भारत को दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करते हुए तीसरे स्थान तक पहुंचाना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट