Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, पति ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जाँच....

9/23/2026 1:43:41 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित ममता नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 23 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रुबी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पति मंटू कुमार ने मामले को लेकर आवेदन देकर चिकित्सकीय लापरवाही की जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंटू कुमार के अनुसार, वह अपनी पत्नी रुबी कुमारी को 20 सितंबर को प्रसव के लिए ममता नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उनके मुताबिक, महिला की सामान्य डिलीवरी हुई और बच्चा सुरक्षित है। प्रसव के बाद भी महिला को अस्पताल में भर्ती रखा गया था। पति का आरोप है कि 22 सितंबर को महिला को इंजेक्शन दिए जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और करीब पांच मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। मंटू कुमार ने आशंका जताई है कि गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला की मृत्यु के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही गई।
मंटू कुमार ने आवेदन में पूरे मामले की जांच कर चिकित्सकीय लापरवाही पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा सुरक्षित है, लेकिन पत्नी की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने क्या कहा? मामले को लेकर डेल्हा थाना के एसआई ने बताया कि महिला को 20 सितंबर को प्रसव के लिए ममता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और बच्चा सुरक्षित है। महिला की मौत 22 सितंबर को हुई।
एसआई के अनुसार, मृतका के पति ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने से मौत होने की आशंका जताते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर भारतीय न्याय संहिता और लागू नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए लापरवाही और गलत इंजेक्शन के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# जमालपुर रेलवे मालगोदाम में वर्चस्व की जंग! दो गुटों में तनाव के बाद  विशेष  पुलिस बल की  तैनाती.....
#
लुधियाना पुलिस ने मुंगेर से साइकिल दुकानदार को किया गिरफ्तार, 3.20 लाख के चेक बाउंस का मामला...

# शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बीघा में प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट का मामला, जिला पुलिस प्रशासन से दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग.....
#  510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....
# जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...