Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमीन विवाद में पीडीएस दुकान-घर में आगजनी, स्कूटी भी जली।
10/23/2026 11:43:08 AM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui :
खैरा थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में सात साल पुराने जमीन विवाद को लेकर पीडीएस दुकानदार की दुकान और घर में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि पीडीएस दुकान का दरवाजा और वहां रखा कुछ गेहूं भी जल गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आगजनी से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, बानपुर गांव निवासी महमूद आलम, पिता स्वर्गीय आसीन खान के अनुसार, करीब सात वर्ष पूर्व उन्होंने अमीर हसन और फैयाज खान के पिता से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जमीन से संबंधित केवाला और रसीद भी उनके पास मौजूद हैं। आरोप है कि अब अमीर हसन और फैयाज खान उक्त जमीन पर दखल-कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। लिहाजा, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराता चला गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, 18 अक्टूबर को जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की हुई थी। इस मामले में खैरा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसके दो ही दिन के बाद रात अमीर हसन और फैयाज खान ने उनकी पीडीएस दुकान में आग लगा दी। इस घटना में स्कूटी समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार । घटना के बाद महमूद आलम और उनके पुत्र फरदीन खान ने गुरुवार को जमुई एसपी विश्वजीत दयाल से मिलकर आवेदन दिया। उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आगजनी की घटना को लेकर खैरा थाना में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। बहरहाल, सात साल पुराने जमीन विवाद के बीच पहले मारपीट और फिर आगजनी की घटना ने मामले को गंभीर बना दिया है। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाद की शुरुआत जमीन पर कब्जे के प्रयास को लेकर हुई थी। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।वहीं पूरे मामले को लेकर खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि दोनों ही मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिरसा चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा के मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन!
#
महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप; कहा पति और वे सब कर रहे थे प्रताड़ित !
#
अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़,दो अपराधियों को पुलिस ने किया हाफ इनकांउटर
#
पुलिस ने नूतन छात्रावास में मारा छापा ,हथियार और जिंदा कारतूस बरामद; छह गिरफ्तार
#
आरसी बालक मध्य विद्यालय में घुसकर फादर पर हमला, इलाके में दहशत..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बंद घर से चोरो ने उड़ाए 10 लाख रूपये, श्राद्ध कर्म में गया था परिवार
#
आंदोलनकारियों के समर्थन में दुलाल भुइयां, सम्मान पत्र दिलाने का दावा
#
पुआल लदा पिकअप वहान पलटा, मौके से चालक फरार
#
मरीन ड्राइव पर LPG टैंकर से गैस रिसाव, टला बड़ा हादसा! पुलिस ने सील किया रास्ता
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप