Date: 30/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पटाखों के गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप; अंदर फंसा एक व्यक्ति...

10/30/2026 4:03:00 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ludhiana : लुधियाना के भीड़भाड़ वाले फील्ड गंज इलाके में एक पटाखों के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से पूरा एरिया धमाकों से गूंज उठा। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। पटाखों के फटरने से धमाकों के कारण आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।घटना के दौरान एक व्यक्ति के गोदाम के अंदर फंसे होने की सूचना है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया
पटाखों के धमाके से उठ रही आग की लपटें।
गोदाम सत्ताधारी पार्टी के एक नेता का
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टाक रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पटाखों के भंडारण के कारण आग ने इतना विकराल रूप धारण किया। लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह पटाखों का स्टाक रखना आसपास रहने वाले लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा था।वहीं, इस गोदाम के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता से जुड़े होने की भी चर्चा है। हालांकि, गोदाम के मालिकाना हक और वहां पटाखों के भंडारण की वैधता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटनास्थल पर दूर-दूर तक पटाखों के मलवा बिखर गया है।
घटनास्थल को पुलिस ने घेरा
आग को काबू पाने का प्रयास जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की, ताकि किसी तरह का जानी नुकसान न हो।दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने के साथ गोदाम के अंदर फंसे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस अब गोदाम के मालिकाना हक, पटाखों के भंडारण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क