Date: 21/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भीषण सड़क हादसा, 26 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल, टीएमएच रेफर 

11/20/2026 1:19:28 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटना में युवक का एक पैर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  जानकारी के अनुसार, अंकित JH05EF1056 नंबर की गाड़ी से कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर शरीर से अलग हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए MGM अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे टाटा मेन अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट |