Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोजपा का 26वां स्थापना दिवस समारोह, रामविलास पासवान को नमन कर विचारधारा आगे बढ़ाने का लिया संकल्प!

11/28/2026 1:25:48 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर गोलमुरी पासवान भवन में लोक जनशक्ति पार्टी का 26वाँ स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना 28 नवंबर 2000 को स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने की थी। आज ठीक 26 साल पूरे होने पर गोलमुरी के पासवान भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।,सबसे पहले पार्टी के पदाधिकारियों ने स्व.राम विलास पासवान के तस्वीर पर पुष्प अर्पित क़र उन्हें श्रद्धांजलि और नमन किया गया, पार्टी के पदाधिकारियों ने मंच पर पार्टी के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही स्व.राम विलास पासवान के समाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कई वक्ताओं ने कहा कि पासवान जी ने हमेशा दलित, पिछड़े और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और आज भी पार्टी उसी राह पर चल रही है। लोक जनशक्ति पार्टी के जमशेदपुर के अध्यक्ष रवि चौरसिया , उपाध्यक्ष शेयद रिजवान समेत पार्टी के नेताओ ने कहा की आज लोक जनशक्ति पार्टी के आज 26वें स्थापना दिवस मनाया गया, और पार्टी के विचार धार को बताया गया, जमशेदपुर में पाटी के संघठन काफ़ी मजबूत हो रही हैं। आदि पर प्रकास डाला गया।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट