Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुंदरकांड पाठ का हुआ  आयोजन ,सैकड़ो के संख्या में जुटे श्रद्धालु 

7/2/2024 7:47:23 PM IST

7393
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सिंदरी:  एकादशी व्रत के  अवसर पर आज सिंदरी दुबे अखाड़ा हनुमान मंदिर रोड़ा बांध में सुमधुर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया ।यह आयोजन स्वर्गीय श्री भगेलु दुबे के सुपुत्र राजन दुबे के द्वारा  श्रद्धापूर्वक श्री अंजनी तिवारी महाराज जी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया । श्री दामोदर दुबे के टीम के माध्यम से सुसंपन्न होने के बाद आरती पुजा पाठ अन्नरहित भोग दुग्ध मिश्रित साबुदाना वितरण किया गया।।  सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में मुख्य रुप से सर्व श्री रामसुंदर दुबे, दामोदर दुबे, महेंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र दुबे, नंदा दुबे , आदित्य दुबे, ए दुबे, त्रियोगि दुबे , बलराम सिंह, गजेंद्र सिंह, स्वामीनाथ पांडेय, जगनारायण दुबे, राजनारायण दुबे, धर्मदेव दुबे, रमेश दुबे, प्रशांत दुबे, शैलेन्द्र द्विवेदी, वेदप्रकाश ओझा, पंचु मिश्रा, मोहित मिश्रा, अजगैबीनाथ दुबे, , बरमेश्वर दुबे,  उदय यादव, मोनु दुबे, बिनोद कुमार दुबे, उमेश ठाकुर, सोनु ठाकुर, श्रीकृष्ण दुबे, हरि कृष्ण दुबे,  रामु पाठक, लाल बाबु यादव, दीपनारायण यादव , मनोरंजन श्रीवास्तव, रामानंद राय, सत्येन्द्र कुमार दुबे, रांगा दुबे, मनोज कुमार दुबे, राजेश दुबे, सोनु पांडेय, मोनु पांडेय समेत सैकड़ों सनातन धर्मावलंबी पुरे श्रद्धा से पुजा पाठ हवन भोग अर्पण वितरण मे सम्मिलित हुए।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क