Date: 15/10/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गिरिराज सिंह का बंगाल सरकार पर किया बड़ा हमला,ममता बना रही दूसरा बांग्लादेश 

8/20/2024 1:14:31 PM IST

7489
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna : केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बंगाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए सीधा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों का आधार कार्ड बना रही हैं। ममता बनर्ती अगर आगे भी सीएम रहीं तो वह दिन दूर नहीं जब पश्चिम बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली में जो महिला कामवाली बाई हैं वह बांग्लादेशी हैं। यहां आराम से घूम रही हैं और काम कर रही हैं। बांग्लादेश की बांग्ला भाषा में बात करती हैं। बंगाल में एक गहन जांच की जरूरत है क्योकि ममता बनर्जी वोट की लालच में अवैध घुसपैठियों को रेड कार्पेट दे रही हैं।  ममता बनर्जी आज बंगाल के सारे अस्तित्व को खत्म कर रही हैं,इसलिए इसपर जांच होनी चाहिए। कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ दुराचार के उपरान्त उसकी हत्या करने की घटना पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बहुत ही अजीब है। मैं हैरान हूं कि बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खराब हो चुकी है। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। कानून व्यवस्था और सत्ता उनके हाथ में है। अगर उनसे नहीं संभल रहा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया,तो आनेवाले समय में पश्चिम बंगाल पूरी तरह से दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा। 
 

 

कोयलांचल लाइव डेस्क