Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बांग्लादेश में बच्चियों के लिए दर्दनाक गुजर रहा 2025,यौन शोषण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े
8/25/2025 11:20:43 AM IST
7480
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
World News :
बांग्लादेश में नाबालिग लड़कियों के लिए साल 2025 ठीक नहीं है. ढाका से जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी से जुलाई 2025 तक बच्चियों के साथ यौन शोषण के 306 केस दर्ज किए गए हैं. यह साल 2024 के मुकाबले 75 प्रतिशत ज्यादा है. अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में यह आरोप लगाया था कि बांग्लादेश में छोटी बच्चियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं।
एन ओ सलीश केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चियों की उम्र ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 49 केस में बच्चियों की उम्र 0-6 के बीच है. 94 केस में बच्चियों की उम्र 7 से 12 साल के बीच है. 103 केस में बच्चियों की उम्र 13-18 के बीच है. 60 मामलों में उम्र का खुलासा नहीं हो पाया है।
मदरसा से लेकर सड़क तक असुरक्षित
रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक जो 22 केस दर्ज किए गए हैं, वो मदरसे या शिक्षण संस्थान में घटित हुई है. इसी तरह 49 केस सड़कों पर घटित हुई है. पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है, उसके मुताबिक इन 49 केस में पहले बच्चियों का पीछा किया गया, उसके बाद उसे कहीं अज्ञात जगह पर ले जाकर यौन उत्पीड़न की घटना का अंजाम दिया गया.
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बच्चियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस में पुलिस सजा नहीं दिला पा रही है. 55 केस में तो शुरुआती केस ही खारिज हो गया. पुलिस इन बच्चियों को न्याय नहीं दिला पाई।
निशाने पर छोटी और दिव्यांग लड़कियां
बांग्लादेश में छोटी बच्चियों के साथ-साथ दिव्यांग लड़कियां भी निशाने पर है. इसी साल जून महीने में दिव्यांग लड़कियों के साथ रेप की 7 घटनाएं दर्ज की गई थी. मानवाधिकार आयोग ने इसे भयावह बताया था.
बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक साल 2014 से लेकर साल 2024 तक यानी पिछले 10 साल में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के करीब 5600 केस दर्ज किए गए हैं. औसतन हर साल 560 केस.
हीं 2025 में जिस तरीके से छोटी बच्चियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आंकड़े सामने आ रहे है, उससे कहा जा रहा है कि यह रिकॉर्ड इस साल टूट सकता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
दुबई के कुनाफ़ा चॉकलेट के चक्कर में महंगा हुआ पिस्ता
#
इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप, कहा मैं रेपिस्ट नहीं हूं...
#
प्रेस डिनर हमले से पहले ट्रंप की सेक्रेटरी ने दिया था बयान, शॉट्स विल बी फायर्ड....
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी