Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में जीजा बना जल्लाद,साली को मारी गोली,पत्नी के हत्या के बाद खुद को भी ठोका

9/1/2024 12:19:48 PM IST

7404
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Barh : बिहार में पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और साली को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव के नवा टोली में बिहार शरीफ का रहने वाला पति दीपक कुमार अपने ससुराल नवा टोली बिहारी बीघा में आया हुआ था। वह अपनी नाराज पत्नी को लगातार ससुराल वापस ले जाना चाह रहा था। लेकिन दो महीने के प्रयास के बावजूद ज़ब पत्नी जाने के लिए राजी नहीं हुई तो उसने एक खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी और साली को गोली मार दी,फिर खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीकांड में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई जबकि साली की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि फ्रस्ट्रेशन में आकर युवक ने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और खुद की भी जिंदगी ख़त्म कर ली। लेकिन उसकी साली गुड़िया देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही पति दीपक कुमार और पत्नी लक्ष्मी देवी की इस गोलीकांड में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क