Date: 24/06/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में डेंगू और चिकनगुनिया बरसा रहा अपना प्रकोप,एक ही दिन में मिले 204 नये मरीज

10/27/2024 11:03:49 AM IST

7407
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna : बिहार में डेंगू का क़हर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जहां राजधानी पटना में एक ही दिन में बीते शनिवार को डेंगू के 99 नए मरीज मिले हैं,जबकि राज्य में यह संख्या 204 है। अब इसके साथ ही बिहार में डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 3301 हो गई है। और यह इस साल एक जनवरी से लेकर 25 अक्टूबर तक मरीजों की कुल संख्या 6656 हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ बीते शनिवार को कंकड़बाग में 15, पाटलिपुत्र में 22,अजीमाबाद में 16,एनसीसी में 11,बांकीपुर में नौ और पटना सिटी में तीन पीड़ित मिले है,जिनमे से छह पीड़ितों की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। जबकि प्रखंडों में संपतचक में सबसे अधिक छह, फुलवारीशरीफ में चार,बाढ़ में दो जबकि नौबतपुर, मोकामा, फतुहा, बख्तियारपुर और दानापुर में एक पीड़ित मिले।
 
                                 विज्ञापन 
 
वहीं डेंगू के अलावा दूसरी तरफ राज्य में कुल चिकनगुनिया पीड़ितों की संख्या भी अब 200 के पार पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार चिकनगुनिया पीड़ितों की संख्या 202 हो गई है। लगातार डेंगू के अलावा बढ़ रहे  चिकनगुनिया मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य महकमा हैरान और परेशान है। अब देखना यह होगा की अब राज्य सरकार इस विकट परिस्थिति से कैसे निपटेगा ?
 
कोयलांचल लाइव डेस्क