Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सीनियर डिवीजन एक्सट्रीम एलेवेन एवं जूनियर डिवीजन में न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब विजयी
1/21/2025 3:28:51 PM IST
7483
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर Extreme Eleven बनाम C.A.B के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ। Extreme Eleven की तरफ से गेंदबाजी करते हुए समरेश ने सर्वाधिक चार विकेट, राहुल ने दो विकेट लिए। मात्र 29 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सट्रीम 11 की टीम ने एक विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और यह मैच 9 विकेट से जीत गई। एक्सट्रीम 11 की तरफ से प्रकाश ने आज के मैच के मैन ऑफ द मैच समरेश सिंह रहे जिन्होंने 6 ओवर में तीन मेडन रखकर तीन रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें भूतपूर्व जाने माने सीनियर खिलाड़ी हरिद्वार प्रसाद के द्वारा शाहाबाद पारा मेडिकल कॉलेज की तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मैच के निर्णायक नवीन एवं कुणाल थे, स्कोरिंग ओम प्रकाश ने की । वहीं जूनियर डिवीजन में आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाईटेक क्रिकेट क्लब की टीम ने 24 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए। हाईटेक की तरफ से मोहित ने सर्वाधिक 20 रन, सागर ने 20 रन और देव ने 17 रनों का योगदान किया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। अतिरिक्त चरणों की संख्या 24 रही। न्यू कर्मन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए महिला खिलाड़ी जिया सोनी ने सर्वाधिक तीन विकेट,अर्श गंज ने दो विकेट,अक्षय राज ने दो विकेट तथा आलोक एवं सत्यम ने एक-एक विकेट लिए।
मात्र 91 रनों का पीछा करने उतरी न्यू कर्मन टोला की टीम 7 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। न्यू कर्मन टोला की तरफ से राजवीर ने सर्वाधिक 36 रन, गगन गुंजा ने 11 रन, अर्श गंज ने 13 रनों का योगदान किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाईटेक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू एवं असद अली को दो-दो विकेट तथा कार्तिक एवं रोहित को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार न्यू कर्मन टोला ने यह मैच तीन विकेट से जीत लिया। मैच के निर्णायक शशांक एवं आनंद थे, स्कोरिंग अमृत ने की। पूरे मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी सीनियर खिलाड़ी एवं काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
कल का मैच जूनियर डिवीजन में U.C.C.Red बनाम B.C.A Green के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....