Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
5/5/2026 1:31:08 PM IST
176
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली। मामला बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां नॉर्मल डिलीवरी के बाद नवजात को सांस लेने में दिक्कत हुई, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा ही मौजूद नहीं थी। बताया जा रहा है कि बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की सामान्य प्रसव के जरिए डिलीवरी कराई गई। जन्म के बाद नवजात को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन में नवजात को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि 108 एम्बुलेंस की सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई। मजबूरन परिजन अपने निजी वाहन से नवजात को लेकर दूसरे अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। नवजात के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं था, एम्बुलेंस भी नहीं दिया गया, अगर समय पर इलाज मिलता तो बच्चा बच सकता था। घटना के बाद आक्रोशित परिजन बाघमारा CHC पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं CHC प्रभारी ने भी स्वीकार किया कि उस समय अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सहिया ने भी अव्यवस्था से नाराज होकर पद से इस्तीफा देने की बात कही है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं थी। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती