Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर प्रेस क्लब की क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियनशिप शुरू , गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन
2/17/2025 7:47:31 PM IST
7520
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
जमशेदपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियनशिप आज से जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में शुरू हो गया है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिंहा, पोटका के विधायक संजीव सरदार, समाजसेवी शेखर डे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।खेल का उद्घाटन अतिथियों द्वारा गुब्बारा उड़ाकर और क्रिकेट खेलकर किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि यह टूर्नामेंट 1993 से लेकर आज तक इसकी परंपरा जारी है। थोड़ा सा समय निकालकर जब हम खेलते हैं, तो हमारा मनोबल बढ़ता है, मन हर्षित होता है। इसमें कुल 8 टीम में भाग ले रही है। इसके अलावा प्रशासन की टीम भी इसमें भाग लेगी।वहीं वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि जमशेदपुर में यह एक अच्छी परंपरा रही है। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पत्रकारों की टीमें भाग ले रही है। हर जगह टीम प्रबंधन की आवश्यकता होती है। उम्र बढ़ाने के साथ हमारा ध्यान फिटनेस से हट जाता है। इसलिए इस तरह का आयोजन बहुत ही लाभप्रद है।वही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में कई तरह के परेशानियों और कठिनाइयों का हमें सामना करना पड़ता है। 2025 में यह भव्य आयोजन के साथ क्रिकेट की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य पत्रकारों को उत्साहित करना है।17 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक यह चैंपियनशिप जारी रहेगा। इसमें लीग मैच, सेमीफाइनल और 28 तारीख को फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें चार प्रदर्शनी मैच भी होगी। जिसमें टाटा स्टील की टीम, डीसी की टीम, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के टीम और पत्रकारों की टीम आपस में खेलेंगे। ग्रुप ए में स्वर्णरेखा, डिमना, हुडको और जुबली एकादशी की टीम में है, जबकि ग्रुप बी में दलमा, कालीमाटी, खरखाई एवं दोमुहानी एकादश की टीम में है। इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस खेल से बहुत बेहतर माहौल पूर्वी सिंहभूम जिले का बना है। हमारी पीढ़ी भी खेल के प्रति जागरूक होगी और इस दिशा में
आगे बढ़ेगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन बेटियों का बॉक्सिंग में जलवा, राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भारत बनाम अफगानिस्तान ODI अपडेट: हरशित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत
#
भारत की बेटियों का दमदार प्रदर्शन: नीदरलैंड्स को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
#
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा,चक प्रभारी ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान,आरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
#
ठंडे पानी और शेड के अभाव में यात्रियों की बढ़ी परेशानी, सुविधाओं पर उठे सवाल
#
तमिलनाडु विधानसभा चुनाल जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में आई 7 साल पुरानी फिल्म