Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर जिला में कई मृत कौवे को लेकर जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि से क्षेत्र में दहशत
3/26/2025 5:40:26 PM IST
7488
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर खड़गपुर अनुमंडल का तेघड़ा गांव जहां पिछले दिनों कई मृत कौवे पाए गए थे और इन मृत कौवे के सैंपल को जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया था ।भोपाल लैब में जांच के बाद इन कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद जिला पशु पालन विभाग सतर्क हो गया है और तुरंत एक्शन लेते हुए विभाग की पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची। प्रभावित इलाके मे पशु पालन विभाग की टीम द्वारा कैमिकल का छिड़काव किया जा रहा है । वहीं उसी बगीचा और आसपास कुछ और मृत कौवा पाए गए हैं। उन्हें गड्ढे में डालकर नमक और चूना डालकर नष्ट किया गया। आपको बता दे कि तेघड़ा गांव में 10 मार्च को मृत कौवे मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जिला पशु पालन पदाधिकारी ने टीम भेजकर सैंपल लिया। जांच के लिए पहले पटना और फिर भोपाल भेजा गया। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कमलदेव के निर्देश पर टीम ने प्रभावित बगीचे और आसपास के इलाके में छिड़काव शुरू किया। कौआ में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में दहशत है। टीम लगातार छिड़काव कर रही है। मंगलवार को भी कई मृत कौवे मिले । सहायक कुक्कुट पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू एपिसेंटर से तीन किलोमीटर के दायरे में कैमिकल का छिड़काव जारी रहेगा। पोल्ट्री फार्म और पक्षियों के आने-जाने वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही बताया कि पोल्ट्री का ब्लड सिरम जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन वह निगेटिव आया है। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही। साथ ही सलाह दी कि चिकन और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। हालांकि विभाग ने 1 किलो मीटर के रेडियस में संचालित पोल्ट्री फार्म संचालक को एतिहात बरतने को कहा है,चूजा फिलहाल नहीं गिराने और आयात निर्यात पर परहेज करने को कहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तयाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....